फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration bulldozer runs on illegal colonies in Pilibhit

UP News: इस जिले में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में खलबली

Sun, 18 Aug 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। इनका नक्शा पास नहीं कराया गया था। प्रशासन की टीम ने रविवार को अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
Administration bulldozer runs on illegal colonies in Pilibhit
बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में विनियमित क्षेत्र से बाहर धड़ल्ले से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पड़ताल के बाद अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन की टीम ने रविवार को न्यूरिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले अमर उजाला ने अवैध कॉलोनियों को लेकर खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। कई कॉलोनियों के लिए जिला पंचायत से कोई नक्शा पास नहीं कराया गया था। जिला पंचायत की ओर से 25 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया गया था। मामला सामने आने के बाद रविवार से प्रशासन ने इन कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन

अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त 
एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार राम ऋषि रमन ने लेखपाल के साथ न्यूरिया क्षेत्र में पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान वहां पर चार अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थीं। सभी की नींव और दीवारों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इसके अलावा महोफ गांव में बंजर खाते की भूमि के रूप दर्ज हैं, इस जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया। अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि न्यूरिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर सभी को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed