{"_id":"62168c8466ef25751d430166","slug":"adg-kept-taking-stock-of-security-arrangements-at-polling-stations-pilibhit-news-bly4764021183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे एडीजी
विज्ञापन
पीलीभीत। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए एडीजी बुधवार सुबह ही जिले में पहुंच गए। बाद में आईजी भी शहर में डेरा जमाए रहे। अफसरों ने कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विधानसभा क्षेत्र का मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया था। बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। इसके बाद भी अपने जोन का अंतिम चुनाव होने के कारण एडीजी राजकुमार सुबह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। रूपपुर कमालू, शहर के नगरपालिका, उपाधि महाविद्यालय समेत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। तैनात फोर्स को सतर्कता और निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद देहात क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। दोपहर में आईजी रमित शर्मा ने भी पहुंचकर शहर के कई बूथों का भ्रमण किया। इसके बाद क्रिटिकल बूथों अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए थे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराया जा रहा है। तीन हजार होमगार्ड और साढ़े तीन हजार सिविल पुलिस के जवान बाहर से बुलाए गए हैं। इसके अलाव अन्य फोर्स को लगाया गया। चुनाव शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। - राजकुमार, एडीजी