{"_id":"6269a941054eea35d0052d00","slug":"action-on-three-acmos-recommendation-to-terminate-the-services-of-one-pilibhit-news-bly4829724127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एसीएमओ पर कार्रवाई, एक की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन एसीएमओ पर कार्रवाई, एक की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में गांधी सभागार में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई का चाबुक चला। तीन एसीएमओ पर कार्रवाई की है। इसमें एक की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की है। पीएचसी और सीएचसी पर लंबे अरसे से जमे एमओआईसी को भी हटा दिया गया है। एक डॉक्टर का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
जिले के स्वास्थ्य अधिकारी आए दिन अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहते हैं। कई के रिश्वत मांगने के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। बुधवार को हुई बैठक में तमाम मामले भी उठाए गए। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार जिनपर रिश्वत मांगने का आरोप भी लग चुका है उनको आईडीएसपी एवं संचारी रोग का नोडल बनाया गया था। कार्य में लापरवाही करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तंबाकू निषेद्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नैमी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
लंबे समय से बिना अनुमति छुट्टी बना रहे एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा की सेवाएं समाप्त करने को शासन में संस्तुति की जाएगी। सीएमओ को इस बाबत निर्देश दिए हैं। बता दें कि डॉ. चंद्र बरेली रहते हैं। उनका खुद का व्यापार है। इसलिए कभी-कभी ही वह ड्यूटी पर आते थे। पुरूष नसबंदी प्रोग्राम में सुस्ती दिखाने पर डॉ. कमलेश चंद्र का वेतन रोका गया है। डीएम ने सीएमओ डॉ. आलोक कुमार को झोलाछाप पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अवैध अस्पतालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लंबे अरसे जमे एमओआईसी हटाए गए
लंबे अरसे से सीएचसी और पीएचसी पर जमे जिले के सभी एमओआईसी हटाए गए हैं। इसमें अमरिया एमओआईसी को डॉ. लोकेश गंगवार को बरखेड़ा भेजा गया है। बरखेड़ा के एमओआईसी डॉ. एसके सिंह को अमरिया भेजा गया है। बीसलपुर के एमओआईसी डॉ. ठाकुर दास को बिलसंडा और बिलसंडा के डॉ. श्री राम को बीसलपुर भेजा गया है।
मरौरी के एमओआईसी को पूरनपुर, माधोटांडा के एमओआईसी को न्यूरिया भेजा गया है। पूरनपुर के एमओआईसी डॉ. चंद्र कुमार को हटाने के निर्देश दिए हैं। इनकी जगह किसी अन्य की तैनाती के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं।