{"_id":"61bf7e8a92f8ed20eb38bd13","slug":"accused-of-raping-innocent-girl-arrested-pilibhit-news-bly4697971193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शनिवार देर रात पुलिस ने बच्ची को फोटो दिखाया, तो उसने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ 15 दिसंबर को गांव के ही अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बच्ची से जानकारी की तो पता चला कि ई-रिक्शा से उसे कोई गांव के बाहर अन्य बच्चों के साथ ले गया था। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों से ई-रिक्शा के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को जानकारी मिली की बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक परिवार के साथ उसी दिन गांव आया था। पुलिस ने इस पर बरखेड़ा पुलिस से संपर्क साधा और घटना की जानकारी देते हुए आरोपी की धड़पकड़ के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने देर रात ई-रिक्शा के साथ चालक को दबोच लिया। ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ उसी गांव स्थित ससुराल गया था। ई-रिक्शा साला लेकर गया था। ई-रिक्शा चालक से मिली जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को रात में ही दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ बच्चों को ई-रिक्शा से घुमाने गांव के बाहर ले गया था। जहां अन्य बच्चों को गन्ने के खेत के बाहर खड़ाकर बच्ची को अंदर ले गया था। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र उर्फ मझला का चालान कर दिया। बच्ची का मेडिकल कराया गया।
ई-रिक्शा से घुमाने के बहाने आरोपी बच्ची को गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया था। ग्रामीणों से ई-रिक्शा के बारे में पता किया गया था। ई-रिक्शा चालक बरखेड़ा थाना क्षेत्र का निकला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो घटना का खुलासा हो गया। आरोपी का चालान कर दिया गया है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी