फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of murderous attack on asking for money back

Pilibhit News: रुपये वापस मांगने पर जानलेवा हमला करने का आरोप

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack on asking for money back
पूरनपुर। जमीन का 10 लाख रुपये में सौदा कर 2.20 लाख रुपये लेकर इकरारनामा करने के बाद आरोपी ने बैनामा नहीं कराया। आरोप है कि इसके बाद दो लाख रुपये और ले लिए गए।
विज्ञापन

रुपये वापस करने या बैनामा करने की बात कहने पर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक निवासी संजय सिंह चौहान ने बताया कि उसने गांव खमरिया पट्टी निवासी प्रेमराज, उसके भाई डोरीलाल, मोहल्ला बमनपुरी निवासी रवि शर्मा, गांव खमरिया पट्टी निवासी श्रीकृष्ण शुक्ला से 10 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2021 में 2.20 लाख रुपये देकर इकरारनामा करा दिया गया। जरूरत पर प्रेमराज और डोरीलाल ने उससे 24 दिसंबर 2021 को उधार लिए, बाद में बैनामा नहीं कराया।

बैनामा कराने या रुपये वापस करने की बात कहने पर आरोपी रंजिश मानने लगे। 22 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि श्रीकृष्ण ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जो मिस हो गया।
कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रेमराज, डोरीलाल, रवि शर्मा, श्रीकृष्ण शुक्ला और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed