फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accused beat up the woman and children for opposing conversion in Pilibhit

UP: नेपाल सीमा से सटे गांव में धर्मांतरण का खेल, विरोध पर महिला और बच्चों को पीटा, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 15 May 2025 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 06:27 PM IST
सार

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला और उसके बच्चों पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीटा। महिला की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप है। 

विज्ञापन
accused beat up the woman and children for opposing conversion in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में जबरन धर्मांतरण कराने वाले सक्रिय हैं। क्षेत्र की एक महिला और उसके बच्चों के धर्मांतरण न करने पर पदारी समेत कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसपी के सामने पेश होकर गुहार लगाई। इसके बाद हजारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि 12 मई को वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घर पर थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान गांव के ही सतनाम सिंह, बलवंत सिंह, अर्जुन सिंह, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह, सुमित्रा कौर, बलवंत सिंह, मलकित सिंह समेत पादरी व कई अन्य लोग उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने कहा कि आज ईसाई बनाकर ही छोड़ेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत... झोलाछाप के इलाज से गई जान, रास्ते से लौटी बरात
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने व बच्चों ने विरोध किया तो आरोपियों ने नाबालिग पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। पादरी अर्जुन सिंह, मलकीत सिंह उसे खेतों में खींच ले गए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह पुत्री को छुड़वाया। इसपर आरोपियों ने पुत्री के सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह, अर्जुन दास दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। आरोपियों ने जबरन धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की गई। 

Trending Videos

पीड़ित के पति को लालच देकर कराया धर्मांतरण
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके पति को दो लाख रुपये देने और मकान बनवाने का लालच देकर जबरन धर्मांतरण करा चुके हैं। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों की ओर से कुछ भी नहीं दिया गया। आरोपियों ने बच्चों के साथ उसपर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया, लेकिन वह किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहती है। पति को दोबारा सिख धर्म में वापस लाना चाहती है। इन बातों का दर्ज रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। 

धर्म स्वीकार न करने पर घर गिराया
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के दबाव डालने के बाद भी उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया। इसपर आरोपियों ने गांव में स्थित उसका घर गिरवा दिया। इसके बाद गांव से निकालने की धमकी दी जाने लगी। आरोपियों की दहशत के चलते पीड़ित परिवार खेत में बने घर पर रहने पर मजबूर है। 

पुलिस-प्रशासन धर्मांतरण न होने का करता रहा दावा
हजारा क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण कराने का मामला पूर्व से ही सामने आता रहा है। क्षेत्रीय लोग खुलकर इसके विरोध में भी उतरे थे। पूर्व में सिख समुदाय की ओर से मामले में शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अफसर धर्मांतरण न होने का दावा करते रहे। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सच्चाई सामने आई। अब क्षेत्रीय लोग खुलकर धर्मांतरण की कलई खोलने को तैयार हैं। कई गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed