{"_id":"6a496b62aff19e849b0c5a07","slug":"accusation-of-tearing-out-a-married-womans-hair-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163345-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता के सिर के बाल उखाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता के सिर के बाल उखाड़ने का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की खातिर विवाहिता की पिटाई कर सिर के बाल उखाड़ने का आरोप लगाया गया। बाद में उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंचे ससुरालियों ने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। पीड़िता की मां को छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर की गुलफशाह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी छह साल पहले पंजा शाह गौटिया के नफीस से हुई थी। दो पुत्रियों के जन्म के बाद ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति ने शादी में कुछ न मिलने का तर्क देकर अन्य ससुरालियों की शह पर अक्सर पिटाई करनी शुरू कर दी। 23 जून को ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर सिर के बाल उखाड़े। बाद में घर से निकाल दिया गया। ससुरालियों ने उसके मायके आकर उसकी पिटाई की। उसकी मां गुड़िया को छत से फेंक दिया। सीढि़यों से गिरकर घायल पीड़िता की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली पुलिस ने गुलफशाह की ओर से उसके पति नफीस, ससुर उस्मान, सास कमरुननिशा, जेठ हसनैन, देवर सलमान, अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विधि भूषण मौर्या के अनुसार, कोतवाली पुलिस को विवेचना के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद