फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

खड़ी ट्रक में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत

Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत असम हाईवे पर ट्रक के नीचे घुसी कार, इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुसने से उत्तराखंड के कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। कार में फंसे दोनों युवकों के शव बमुश्किल पुलिस ने बाहर निकलवाकर सीएचसी भिजवाए। चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार सवार दोनों दोस्त नगर में एक रिश्तेदारी में दसवां संस्कार में शामिल होने को आ रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना असम हाईवे पर एक ढाबा के समीप रविवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। उत्तराखंड के थाना सितारगंज के गांव कुवंरपुर सिसैइया निवासी सुरेश कुमार (25) अपने दोस्त सितारगंज के मोहल्ला गनेश मंदिर कॉलोनी निवासी अबरार अहमद (30) के साथ कार से नगर में सुरेश की रिश्तेदारी में एक दसवां संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। ढाबा के समीप सड़क किनारे खाली खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस गई। कार सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाल रामसेवक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे दोनों दोस्तों के शव बमुश्किल में निकलवाकर सीएचसी भिजवाए। यहां चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। सुरेश के भाई विशाल ने बताया कि नगर की पंकज कॉलोनी में उसके मौसा रहते हैं। मौसा का सोमवार को दसवां संस्कार था। भाई अपने मित्र को साथ लेकर रविवार देरशाम घर से पूरनपुर को रवाना हुए थे। अबरार अहमद के चाचा इमरान ने बताया कि अबरार अपने दोस्त के साथ पूरनपुर आया था। अबरार भवनों के निर्माण की ठेकेदारी करता है। उसके एक पुत्र और पुत्री भी है। विशाल ने बताया कि दो भाईयों में सुरेश बड़े जबकि वह छोटा है। सुरेश की शादी नहीं हुई थी। सुरेश एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed