फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

हादसे में टेंपो चालक की मौत

Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से 45 वर्षीय टेंपो चालक व उनकी पत्नी एवं चार वर्षीय नातिन घायल हो गईं। सभी को एंबुलेंस से कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने टेंपो चालक की मौत हो गई। दुर्घटना होने के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर के कस्बा व थाना खुदागंज के मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी हरिओम गुप्ता पत्नी सरला देवी एवं नातिन परी के साथ अपने ही टेंपो को लेकर कस्बा बरखेड़ा निवासी अपने साले रामआसरे के पुत्र राहुल की शादी में शामिल होने सोमवार की शाम को बरखेड़ा आ रहे थे। टेंपो को हरिओम गुप्ता स्वयं चला रहे थे। उनकी पत्नी सरला देवी एवं नातिन टेंपो में पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर थाना बरखेड़ा के ग्राम पतरसिया के समीप टेंपो आ पाया कि उसी दौरान सामने से पीलीभीत की ओर से काफी तेज गति से जा रहे ट्रक के चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर होने से टेंपो चालक हरिओम गुप्ता टैंपू में ही फस गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें टैंपो से बाहर निकलवाया। इसके बाद तीनों घायलों को एंबुलेंस से कस्बे में स्थित सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने हरिओम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed