{"_id":"616b1afac23ae0494973dc0c","slug":"accident-pilibhit-news-bly463106572","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल पर काम करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल पर काम करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
भजन सिंह राणा, फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। बरेली रूट पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 203 में सिग्नल विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान ट्रेन का चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के दौरान कर्मचारी सिग्नल की दिक्कत को दुरुस्त कर रहा था।
विज्ञापन
साउथ रेलवे कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय भजन सिंह राणा रेलवे के सिग्नल विभाग में तैनात थे। रेलवे क्रॉसिंग नंबर 203 पर शनिवार को सिग्नल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान टनकपुर से शक्तिनगर जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने ने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल राहुल जौहरी ने बताया है कि रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। सिग्नल विभाग में तैनात भजन सिंह 203 रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक को चेक कर रहे थे। तभी त्रिवेणी एक्सप्रेस के गुजरने से वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। भजनलाल राणा मूल रूप से खटीमा के रहने वाले। घटना की सूचना विभागीय कर्मचारियों ने परिजनों को दे दी है। सुनगढ़ी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।