{"_id":"60f1d1108ebc3e3e98541bb0","slug":"accident-pilibhit-news-bly4533624143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई ब्रांच नहर में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई ब्रांच नहर में डूबा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ससुराल जाते समय बाइक सवार शाहजहांपुर का युवक हरदोई ब्रांच नहर में डूब गया। उसकी बाइक नहर पुल पर पड़ी मिली। उसकी तलाश में पीएसी और एसएसबी की टीम को नहर में उतारा गया।
घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है।
शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई छबीले मोहन मिश्र (42) बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर से बाइक पर पूरनपुर और पीलीभीत में रहने वाले अपने साले के घर जाने की कहकर निकला था। बृहस्पतिवार देर रात परिजन को छबीले के असम हाईवे हरदोई ब्रांच नहर में डूबने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो छबीले की बाइक नहर पुल से रगड़ी हुई खड़ी थी। बाइक का क्लच भी टूटा था। भाई अजय का कहना है सामने से आए किसी वाहन से बचने के चक्कर में छबीले नहर में डूब गया होगा। शुक्रवार को छबीले की तलाश में एसएसबी और पीएसी के जवानों को नहर में उतारा गया। हालांकि शाम छह बजे तक छबीले का कोई सुराग नहीं लगा था।
सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि छबीले नहर में डूबा है। उसकी तलाश कराई जा रही है।