फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

डीसीएम ने तीन किशोरों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 30 Jun 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। पूरनपुर हाईवे पर कुठिया रते गांव के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे डीसीएम ने तीन किशोरों को टक्कर मार दी। तीनों टहलने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। हादसे में कुठिया रते गांव निवासी 14 वर्षीय उमाशंकर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां हालत गंभीर होने पर एक को बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुठिया रते गांव निवासी श्यामाचरन ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा उमाशंकर गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। वह रोज की तरह सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। गांव के ही 13 वर्षीय विनय कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार और बिठौरा कला गांव निवासी 15 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र चंद्रसेन भी साथ थे। पूरनपुर रोड पर मुड़ैलाकलां पुलिया तक टहलने के बाद पैदल लौट रहे थे। कुछ दूर चलते ही पूरनपुर की तरफ से आई डीसीएम ने तीनों किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई,
विज्ञापन

जबकि अन्य दोनों घायल हो गए। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, वहां से अरुण की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी मां की मौत, अब बेटे ने छोड़ा साथ
पीलीभीत। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय बालक उमाशंकर के परिवार में तीन माह में दूसरी बार मातम पसरा है। इससे पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। वह लंबे समय से बीमार थीं। अब किशोर की मौत के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पिता श्यामाचरन ने बताया कि उनका एक हंसता खेलता परिवार था। पत्नी रामदुलारी, बेटा इंद्रपाल, बेटी सीमा और सबसे छोटे बेटे उमाशंकर के साथ जीवन यापन कर रहे थे। खेतीबाड़ी करने के साथ वह परिवार के पालन पोषण के लिए मेहनत मजदूरी भी करते। तीन माह पहले बीमारी की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। किसी तरह परिवार उस दर्द से उबर सका था कि अब छोटे बेटे की मौत ने तोड़ दिया है। बताया कि वह उमाशंकर को शिक्षित कराकर अफसर बनाना चाहते थे। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घर से टहलने के लिए निकले बेटे की परिवार वाले राह ताक रहे थे कि उसकी मौत की खबर पहुंच गई।

हादसे की सूचना पर गजरौला पुलिस को भेजा गया था। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed