फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Fri, 11 Jun 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। नेशनल हाईवे पर टेंपो और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इस हादसे में दो लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन

यह हादसा पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के लालपुर चौराहे के समीप गुरुवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। टेंपो और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में टेंपो पर सवार 30 वर्षीय रामऔतार पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्राम सहगवा नगरिया की मौत हो गई, जबकि जीतू शर्मा और सोमपाल शर्मा निवासी ग्राम निसरा घायल हो गए। इसके अलावा हदसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जिसकी देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना पर थाना जहानाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन में जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद नरेश कश्यप ने बताया की दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक दम तोड़ा
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर गांव रोहनिया के समीप आठ जून को टैंपों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी देवीलाल ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र डोरीलाल आठ जून को बाइक से शाहजहांपुर से बीसलपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में गांव रोहनिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंपो ने टक्कर मार दी। जिससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान घायल डोरी लाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता देवीलाल ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में घटना की तहरीर दी। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि देवीलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें टैंपो के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed