फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

ईयरफोन लगाए ट्रैक में घूम रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 24 Apr 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
accident
टनकपुर ट्रैक पर छात्र के कटने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जीटीआई के छात्र के लिए उसके कानों में लगा ईयरफोन काल बन गया। छात्र ईयरफोन से गाने सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। टनकपुर से पीलीभीत आ रही ट्रेन के हॉर्न की आवाज भी छात्र को सुनाई नहीं दी। इससे छात्र दौड़ती ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी सूचना कॉलेज प्रबंधन और परिवार को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

बहेड़ी (बरेली) के गांव आदिलपुर निवासी चंद्रपाल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ सिंह निरंजनकुंज कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। सौरभ सिंह जीटीआई कॉलेज में इलेक्ट्रिकल में प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को सौरभ बेनहर कॉलेज के पास लगे एटीएम से पैसे निकलने के लिए निकला था। कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए सौरभ रेलवे ट्रैक के ऊपर से बेनहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान टनकपुर से पीलीभीत के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। छात्र को ट्रैक पर देख रेलवे क्रासिंग संख्या 2-सी का गेटमैन राजकुमार ने छात्र को ट्रैक से हटने लिए कई बार आवाज लगाई। इसके अलावा ट्रेन के पायलट ने भी हॉर्न दिया, मगर सौरभ ने कानों में ईयरफोन लगा रखा था। इसलिए उसको आवाज सुनाई नहीं दी। इससे सौरभ ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना से कॉलेज के तमाम छात्र और शिक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है। अभी परिवार वाले नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

काल्पनिक दुनिया की ओर ज्यादा ध्यान देने से अपनी निजी जिंदगी से दूर होते जा रहे हैं। परिवारवालों को बच्चों की ओर बचपन से ध्यान देना चाहिए। कभी कोई दिक्कत या परेशानी है, तो परिवार, दोस्त से शेयर करने से परेशानी का हल हो जाता है। घर से दूर रहने वाले सिर्फ खुद के बारे में न सोचकर अपने परिवार और माता पिता के बारे में सोचें। - पल्लवी सक्सेना, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed