{"_id":"5fdf91fa8ebc3e3d574407e9","slug":"accident-pilibhit-news-bly430891145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर के युवक की उत्तराखंड में हुए हादसे में गई जान, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर के युवक की उत्तराखंड में हुए हादसे में गई जान, तीन घायल
विज्ञापन
बीसलपुर के मृतक मोहित का फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। मंदिर में दर्शन करने जा रहे कस्बे के एक युवक की उत्तराखंड में कार पलटने से मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में चीख पुकार मची रही।
मोहल्ला बसंत विहार निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र मोहित अहलावत शनिवार शाम सात बजे कार से उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मंदिर में दर्शन करने गया था। उसके साथ मोहल्ले के ही उमेश गंगवार, गौरव और सनी शर्मा थे। कार सनी चला रहा था। रात करीब 11 बजे नैनीताल में हल्द्वानी और काठगोदाम के बीच कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसेे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। हादसे की खबर मिलने पर परिवार वाले रात में ही हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। वहां उत्तराखंड पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती करा चुकी थी। रविवार सुबह हल्द्वानी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। मृतक कानपुर के एक महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह इन दिनों घर पर आया हुआ था।

सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार।- फोटो : PILIBHIT