{"_id":"5f78d2c18ebc3e9bc567b805","slug":"accident-pilibhit-news-bly4220749137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू का बीज लेने जा रहे किसान को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू का बीज लेने जा रहे किसान को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। आलू का बीज लेने घर से निकले बुजुर्ग किसान को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार को लेकर खुटार की ओर भाग गया। पुलिस ने कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। उसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
घटना असम हाईवे पर कुर्रिया मोड़ के समीप शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव सिंहपुर टांडा निवासी विशेश्वर सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई कल्यान सिंह (65) गांव निवासी प्रीतम सिंह के साथ पैदल घर से आलू का बीज लेने पूरनपुर की ओर जा रहे थे। असम हाईवे पर वह सवारी का इंतजार कर रहे थे। हाईवे की कुर्रिया मोड़ के समीप पूरनपुर की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक कार को खुटार की ओर लेकर भाग गया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विशेश्वर सिंह की ओर से कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार माधोटांडा थाना के गांव भैरो निवासी आत्माराम (45) और इसी गांव निवासी संतराम (50) घायल हो गए। हादसा कलीनगर मोड़ पर शनिवार सुबह करीब दस बजे हुआ। बाइक सवार गांव पताबोझी से अपने घर जा रहे थे। चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सीएचसी से दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।