{"_id":"5f74dccc8ebc3e9bcb6f1138","slug":"accident-pilibhit-news-bly4217217182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, लखीमपुर के ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, लखीमपुर के ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक घुसने से लखीमपुर निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अन्य भी घायल हो गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
लखीमपुर जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया निवासी 50 वर्षीय सेवाराम अपने साथी पूरनपुर क्षेत्र में सबलपुर गांव निवासी गदल्ले के साथ मंगलवार को किसी काम से बरेली गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। पूरनपुर हाईवे पर बिठौरा के पास रोड पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक घुस गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सेवाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गदल्ले की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के बेटे शिवम की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गजरौला कोतवाली इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।