फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

चीनी मिल इंजीनियर और एलआईसी प्रबंधक की हादसे में मौत

Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत/जहानाबाद। बरेली हाईवे और असम हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में मुरादाबाद की एक चीनी मिल के इंजीनियर और एक एलआईसी प्रबंधक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पहला हादसा बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक कार्यालय के पास हुआ। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर मकरंदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह मुरादाबाद के बेलवाड़ा स्थित राणा चीनी मिल में इंजीनियर थे। चार महीने से वह मुरादाबाद में ही रह रहे थे। शनिवार शाम को वह बाइक से घर के लिए निकले। नवाबगंज बरेली में उनके साले जसवीर सिंह मिल गए। वहां से दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। ललौरीखेड़ा ब्लॉक कार्यालय के पास पहुंचते ही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों साले-बहनोई घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां रंजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से मिली तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दूसरा हादसा असम हाईवे पर पूरनपुर से पांच किमी पहले हुआ। पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी वहीद अहमद (59) एलआईसी में प्रबंधक थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पौटाकलां गांव के पास स्थित एलआईसी दफ्तर में थी। रोज की तरह शनिवार शाम को काम निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे। गांव के ही फैैय्याज अहमद भी उनके साथ थे। वहीद अहमद हेलमेट लगाए थे। रास्ते में पूरनपुर से पहले अमरैया खाता गांव के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि फैय्याज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed