{"_id":"5d7e7cea8ebc3e939e46f965","slug":"accident-pilibhit-news-bly376246189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के वाहनों से दो हादसे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के वाहनों से दो हादसे, सात घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में शामिल वाहनों से हुए दो हादसों में सात लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अखिलेश यादव के पूरनपुर की तरफ जाते वक्त उनके काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं की दो कार आपस में ही टकरा गईं। आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही कार उसमें घुस गई। हादसे में कार सवार कार्यकर्ता पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के जादौपुर गहलुईया निवासी हसीनुल रहमान, नबीर बेग, जमीर बेग, हकीक खां और इमदाद हुसैन चालक घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा माधोटांडा नहर के पास हुआ।
इधर, माधोटांडा से आगे बढ़ने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफिले में शामिल गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार गांव महद खास निवासी ईश्वर दयाल और उनकी पत्नी हरदेई घायल हो गईं। दोनों पूरनपुर से अपने घर जा रहे थे। हादसा खुटार रोड पर खमरिया के पास हुआ। घायल दंपती को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो