{"_id":"5d754b9e8ebc3e93bd108367","slug":"accident-pilibhit-news-bly3754501172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में बकरी चराने गए अधेड़ की पेड़ की डाल गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में बकरी चराने गए अधेड़ की पेड़ की डाल गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जंगल में बरगद के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से गांव सिरसा निवासी राममूर्ति की मौत हो गई। राममूर्ति जंगल में गांव के कुछ लोगों के साथ बकरी चराने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सिरसा गांव निवासी राममूर्ति (42) गांव निवासी सूबेदार और कढेर आदि के साथ शनिवार दोपहर बकरी चराने जंगल में गया था। करीब डेढ़ बजे बारिश होने पर राममूर्ति जंगल में बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गया। जबकि उसके साथी दूसरे पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान बरगद की मोटी डाल टूटकर राममूर्ति के ऊपर गिर गई। इससे राममूर्ति के सिर और दाएं कंधे में चोट लगी। सूचना पर जंगल पहुंचे उसके परिवारवाले घर ले आए। देरशाम उसे जब इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी तभी उसकी मौत हो गई। राममूर्ति के भाई रामस्वरूप की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। राममूर्ति तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में मां बिट्टो ेदेवी, पत्नी सावित्री, एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है।