{"_id":"dbe47be78d82b95f0639946a034c55cb","slug":"accident-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर गिरकर टेक्नीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर गिरकर टेक्नीशियन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के सिग्नल विभाग में वरिष्ठ टेक्नीशियन के पद पर तैनात 57 वर्षीय अकबर अली बुधवार रात करीब दस बजे साथियों के साथ नए साल का जश्न मनाकर रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर लौट रहे थे। प्लेटफार्म पर बने जीआरपी बूथ के समीप पहुंचते ही अकबर अली गिरकर लहूलुहान हो गए। कुछ लोग उन्हें उठाकर रेलवे कॉलोनी स्थित उनके क्वार्टर पर ले गए। मामले की जानकारी रेलवे अस्पताल को दी गई। चीफ फार्मासिस्ट पीके वर्मन उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अकबर अली को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। रेलवे कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी और कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर काठगोदाम रवाना हो गए। कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, एसओ जीआरपी सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि ऐसी कोई घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।
पत्नी और पुत्र के साथ रहते थे अकबर
मूल रूप से अलीगढ़ निवासी अकबर अली काठगोदाम से यहां करीब दस माह पूर्व स्थानांतरित होकर आए थे। काठगोदाम में तैनाती के दौरान ही उन्होंने वहां मकान भी बनवाया था। रेलवे कॉलोनी में वह पत्नी जरीना बेगम और इकलौते पुत्र अमन अली के साथ रहते थे। अकबर अली की छह विवाहित पुत्रियां भी हैं।
विज्ञापन
पत्नी और पुत्र के साथ रहते थे अकबर
मूल रूप से अलीगढ़ निवासी अकबर अली काठगोदाम से यहां करीब दस माह पूर्व स्थानांतरित होकर आए थे। काठगोदाम में तैनाती के दौरान ही उन्होंने वहां मकान भी बनवाया था। रेलवे कॉलोनी में वह पत्नी जरीना बेगम और इकलौते पुत्र अमन अली के साथ रहते थे। अकबर अली की छह विवाहित पुत्रियां भी हैं।
विज्ञापन