फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Abiss National At the urging encompass

एबीएसएस ने राष्ट्रीय आह्वान पर दिया धरना

Mon, 07 Sep 2015 12:13 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 07 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Abiss National At the urging encompass

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रमोशन में आरक्षण समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान सपा विधायक पीतमराम के आवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

विज्ञापन

संघर्ष समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर रविवार को जिला इकाई द्वारा नेहरू ऊर्जा उद्यान में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरनास्थल पर सभा हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम ने कहा कि समुदाय को इस आरक्षण के बदले बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। सदियों से जुल्मो सितम का शिकार वर्गों को समान अवसर व न्याय की अवधारणा प्रदान की जाए। ताकि समाज में सभी बराबरी का हक मिल सके। संतोष पासवान ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार को दलित समुदाय कभी माफ नहीं करेगा। प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। अपने संवैधानिक अधिकारों को बचाने के लिए दलित समुदाय व तमाम हक वंचित समाज किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेगा। रामआसरे लाल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने हमारे हकों को काटने के लिए जिस प्रकार से प्रदेश सरकार को मूक समर्थन दिया है और मांगों को अनसुना किया है, इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में हक वंचित समाज मताधिकार द्वारा देगा। आईबेफ की जिला इकाई ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता सपा विधायक पीतमराम के आवास का घेराव करने रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें नेहरू पार्क के समीप ही रोक लिया। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम ने बताया कि पुलिस ने उन्हें विधायक आवास में न होने की जानकारी दी है। जनता की समस्याओं को न सुनने वाले विधायक का बहिष्कार किया जाएगा। धरना देने वालों में प्रेमसागर पटेल, श्यामलाल गौतम, रामपाल गौतम, लालकरन, महेंद्रपाल सिंह, एलआर कश्यप, एलपी सागर, मनोज कुमार, केके सागर, अवधेश कुमार सिंह, सुमन, व्यासमुनि, शंकर राही, केपी सिंह, सुशीला देवी, नेहा, गंगादेवी, भावना, चक्रेश, अर्चना राव, अनिल कुमार, विमल कुमार, रामप्यारेराम, हरीशंकर पासवान, बाबूराम, केके रजक, इंद्रपाल वर्मा, हरचरन वर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed