फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Abandoned the footpath after pouring soil, now the problem is due to flying dust.

Pilibhit News: मिट्टी डालकर छोड़ दिया फुटपाथ, अब उड़ती धूल से हो रही दिक्कत

Fri, 17 May 2024 03:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Abandoned the footpath after pouring soil, now the problem is due to flying dust.
शहर की टनकपुर रोड पर सड़क की पटरी पर डाली गई मिटृटी । संवाद
पीलीभीत। एक पखवाड़ा पूर्व टनकपुर हाईवे पर फुटपाथ का लेबल ठीक करने के नाम पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई। इसके बाद से यहां कोई कार्य नहीं हुआ। ऐसे में धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी बढ़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

गौहनिया चौराहा से कलक्ट्रेट तिराहा तक टनकपुर हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ का लेबल सड़क से काफी नीचे हो गया था। यह गैप सबसे अधिक गौहनिया चौराहा से नकटादाना चौराहा तक था। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। कई बार ई-रिक्शा भी सड़क पर चढ़ने के दौरान पलट गए।
विज्ञापन

समस्या बढ़ी तो लोगों ने जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी यह मामला उठा। इस पर एनएचएआई के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव से डीएम संजय कुमार सिंह ने समस्या का समाधान करने के लिए कहा। डीएम ने फुटपाथ को ठीक कर वहां पर इंटरलाॅक ईंटों को लगाने के लिए कहा। इसका प्रस्ताव भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह और बात है कि फौरी तौर पर डीएम के निर्देश का पालन करने के लिए सड़क के दोनों ओर गैप को भरने के लिए मिट्टी से पटान करा दिया गया। पटान के बाद कई दिनों तक उसे समतल नहीं किया गया और बाद में जहां-तहां खानापूर्ति कर समतल कर दिया गया, लेकिन पूरी सड़क का गैप दूर करने के लिए मिट्टी नहीं डाली गई। ऐसे में अब तेज हवा के साथ उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
--
मिट्टी के लिए भी खोद दी गई सड़क
फुटपाथ के गैप को भरने के लिए मिट्टी को जेसीबी से सड़क के पास से ही खोदकर डाला गया। नेहरू पार्क के पास और डिप्टी आरएमओ कार्यालय के सामने और पास ही सड़क खोदी गई, इससे वहां पर गड्ढे भी हो गए। यह गड्ढे बारिश में लोगों के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।

--
टनकपुर हाईवे के दोनों ओर हुए गैप से हादसे हो रहे थे। इसको लेकर कार्ययोजना को तैयार किया गया है। यहां पर ईंटों को लगाया जाएगा। फिलहाल हादसों को रोकने के लिए मिट्टी को डलवाया गया है। मिट्टी उड़ने से आ रही समस्या को भी जल्द दूर किया जाएगा।
- संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed