{"_id":"61e483d62951fd208546e7a9","slug":"aap-candidate-dr-dp-gangwar-pilibhit-news-bly472747296","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी पहली बार चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बीसलपुर से डा. डीपी गंगवार बने उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी पहली बार चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बीसलपुर से डा. डीपी गंगवार बने उम्मीदवार
विज्ञापन
डॉ डीपी गंगवार।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसकी शुरूआत हो गई है। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डा. डीपी गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है। डा. गंगवार पेशे से ऐलोपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक हैं और बरेली में प्रैक्टिस करते हैं। वह आठ महीने पहले चुनाव लड़ने के मकसद से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। लखनऊ में संजय सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली थी तभी उन्हें टिकट को लेकर हरी झंडी मिल गई थी लेकिन एलान अब हुआ है। डा. गंगवार के पिता दामोदर गंगवार अपने गांव पिपराखास के प्रधान रहे हैं। उनके परिवार क्षेत्र की सियासत में दखल रहा है। डा. गंगवार ने बताया कि वह जाति बिरादरी के आधार पर चुनाव नहीं लडेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।
कोट-
पीलीभीत, बरखेड़ा और पूरनपुर के लिए जल्दी ही उम्मीदवार घोषित होंगे। नाम का पैनल नेतृत्व के पास है। प्रत्याशी 22 जनवरी से पहले घोषित होने की उम्मीद है।
मोहम्मद अनस अंसारी, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
प्रोफाइल-
डा. डीपी गंगवार, उम्र 55 वर्ष
एलोपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक
पिपराखास के मूल निवासी, हाल निवास बरेली
राजनीति में सक्रियता- आठ महीने से हैं सक्रिय
संकल्प- जनता को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
कोट-
पीलीभीत, बरखेड़ा और पूरनपुर के लिए जल्दी ही उम्मीदवार घोषित होंगे। नाम का पैनल नेतृत्व के पास है। प्रत्याशी 22 जनवरी से पहले घोषित होने की उम्मीद है।
मोहम्मद अनस अंसारी, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
प्रोफाइल-
डा. डीपी गंगवार, उम्र 55 वर्ष
एलोपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक
पिपराखास के मूल निवासी, हाल निवास बरेली
राजनीति में सक्रियता- आठ महीने से हैं सक्रिय
संकल्प- जनता को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए काम करेंगे।