फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aaar identified 50 accused

50 अाैर आरोपियों की शिनाख्त

Sun, 31 Jul 2016 10:22 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
 कोतवाली गेट के सामने शव रखकर पुलिस के खिलाफ जाम लगाकर प्रदर्शन करने के 50 और आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी सलमतुल्ला के 24 वर्षीय पुत्र सलीम की बुधवार को खटीमा के निकट वाहनों की भिड़ंत में मौत हो गई थी। खटीमा पुलिस ने सलीम के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया। बुधवार की शाम को शव नगर में पहुंचने पर लोगों ने शव को कोतवाली गेट के सामने रखकर जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा जाम से लोगों को भारी असुविधा हुई। प्रदर्शनकारी डीसीएम स्वामी से मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने उसी रात नगर चौकी इंचार्ज की ओर से मोहल्ला ढका, साहूकारा, कुरैशियान, शेरपुरकलां निवासी 34 लोगो को नामजद कर 200 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि अज्ञात 20 आरोपियों की शिनाख्त पहले कर ली गई थी। 50 और आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को रात को दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed