फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A youth from another community was arrested for allegedly molesting a woman and snatching money from her.

Pilibhit News: महिला से छेड़खानी और रुपये हड़पने के आरोप में दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A youth from another community was arrested for allegedly molesting a woman and snatching money from her.
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर रुपये, गेहूं हड़पने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव चिड़ियादाह निवासी आजाद हुसैन पिछले करीब दो वर्षों से उसके संपर्क में था। आरोप है कि युवक ने फोन पर लगातार बातचीत कर उससे नजदीकी बढ़ाई। पति की गैरमौजूदगी में वह कई बार उसके घर भी आता-जाता रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने भरोसे में लेकर उससे करीब ढाई लाख रुपये और दो क्विंटल गेहूं ले लिया। जब महिला ने रुपये वापस मांगे और उससे बातचीत बंद करने की कोशिश की तो आरोपी लगातार फोन कर परेशान करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी भी की। घटना से परेशान महिला ने थाना सुनगढ़ी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आजाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed