{"_id":"674db4dbcf9740818b0c3c34","slug":"a-villagers-leg-was-broken-in-a-dispute-over-the-boundary-wall-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126564-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेड़ के विवाद में ग्रामीण का पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेड़ के विवाद में ग्रामीण का पैर तोड़ा
विज्ञापन
घुंघचाई। मेड़ के विवाद में कुछ लोगों ने गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी ग्रामीण से मारपीट की। लाठी मारकर उसका पैर तोड़ दिया। बचाव करने पहुंचे पुत्र को भी हमलावरों ने बुरी तरह पीटा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि गांव के बाहर उसका खेत है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला ली। सोमवार को वह अपने खेत की मेड़ सही कर रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग आ गए और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे।
इसमें उसका एक पैर भी टूट गया। बचाव करने पहुंचे पुत्र फरमान के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद