{"_id":"672a675a1964ae21430e7eb4","slug":"a-villager-returning-from-the-field-died-in-an-attack-by-stray-animals-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-515612-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत से लौट रहे ग्रामीण की छुट्टा पशुओं के हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत से लौट रहे ग्रामीण की छुट्टा पशुओं के हमले में मौत
विज्ञापन
घुंघचाई। खेत देखकर लौट रहे ग्रामीण की छुट्टा पशुओं के हमले में मौत हो गई।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बलरामपुर के गांव गुलड़िया भूप सिंह निवासी तौले राम अपने खेत गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर मंदिर के पास छुट्टा पशुओं के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
तौलेराम के चीखने चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे। तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे पशुओं के पास से शव को उठाया। दो माह पहले कबीरपुर कसगंजा निवासी एक ग्रामीण को भी छुट्टा पशुओं ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। संवाद