{"_id":"66f97baf27530d4bab0e19bd","slug":"a-team-of-tiger-friends-left-for-nandhaur-tiger-reserve-to-share-their-experiences-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123254-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनुभव साझा करने नंधौर टाइगर रिजर्व रवाना हुआ बाघ मित्रों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनुभव साझा करने नंधौर टाइगर रिजर्व रवाना हुआ बाघ मित्रों का दल
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर हरी झंडी दिखाकर बाघ मित्रों को रवाना करते डीएफओ मनीष सिंह।स्रो
पीलीभीत। अपने कार्यों के बल पर प्रधानमंत्री की सराहना पाने वाले पीटीआर के बाघ मित्र अब नंधौर टाइगर रिजर्व में अनुभवों को साझा करेंगे। रविवार को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना निदेशक नरेश कुमार की अगुवाई में 11 बाघ मित्र दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। पीटीआर मुख्यालय पर डीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के प्रयासों में बाघ मित्रों का अहम योगदान है। जंगल से सटे इलाकों के रहने वाले बाघ मित्र पिछले चार सालों से लगातार सकारात्मक प्रयासों में जुटे हैं। उनके प्रयासों का धरातल पर भी असर दिखाई दे रहा है।
सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने में बाघ मित्र अहम कड़ी बने हुए हैं। पूर्व में मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीलीभीत के बाघ मित्रों के कार्यों की खूब सराहना की थी। अब यहां के बाघ मित्र अपने अनुभवों को देश के अन्य टाइगर रिजर्व में साझा करने लगे हैं।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघ मित्रों का दल नंधौर टाइगर रिजर्व रवाना हुआ है। वहां दो दिन तक रुककर बाघ मित्र अपने अनुभवों को साझा करेंंगे।