{"_id":"697e65576c7dd422ed0998c4","slug":"a-special-campaign-was-conducted-at-the-polling-booths-and-voters-submitted-their-forms-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-152898-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बूथों पर चला विशेष अभियान, मतदाताओं ने जमा किए फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बूथों पर चला विशेष अभियान, मतदाताओं ने जमा किए फाॅर्म
विज्ञापन
नगर पालिका में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। संवाद
पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में शनिवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। सूची में नाम शामिल करने के लिए मतदाताओं ने प्रारूप छह भरकर जमा किए। संशोधन से संबंधित फाॅर्म भी जमा किए गए। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों पर जाकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया।
शनिवार को डीएम ने राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज,वीरागंना अवंतीबाई इंटर कॉलेज स्थित बूथों का निरीक्षण किया। मतदेय स्थलों के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद बीएलओ ने सुबह से प्राप्त किए गए फॉर्म 6, 7 और 8 के संबंध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद बीएलओ को एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले लोगों को अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए। कोई भी युवा मतदाता बूथ पर मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद, मरौरी ब्लाक, सदर तहसील में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं की एईआरओ द्वारा की जा रही सुनवाई प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पूरनपुर में शनिवार को बीएलओ ने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। नए मतदाताओं के प्रारूप छह फार्म भरकर दावे, आपत्तियां ली गईं। मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची देखने और नए मतदाता बनने वालों की भीड़ रही। बीएलओ ने मतदाताओं को मतदाता सूची दिखाई। गांव तकिया दीनारपुर के मतदान केंद्र पर भाजपा नेता अपूर्व सिंह ने पहुंचकर लोगों से मतदाता सूची देखने और गलती होने पर संशोधन कराने, निर्धारित आयु के युवक, युवतियों से वोट बनवाने को निर्धारित फार्म भरकर जमा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अमरिया विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सभी बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। एसआईआर फार्मों में दर्ज व्यक्तिगत विवरणों की त्रुटियों में सुधार के साथ ही नए मतदाता जोड़ने एवं संशोधन के लिए प्रपत्र-6 बांटे गए। इस दौरान बीएलओ कन्हई लाल, निदा सुल्तान, श्याम बिहारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
ब्लॉक मरौरी में सर्वर डाउन होने से घंटों रही समस्या
पीलीभीत। शनिवार को मरौरी विकास खंड कार्यालय में सुबह से ही नोटिस प्राप्त मतदाताओं का आना शुरू हो गया। अपने फॉर्म लेकर संकलित कागजों के साथ पहुंचे मतदाताओं को पूरे दिन खंड विकास कार्यालय में इंटरनेट नहीं चलने से ऑनलाइन कार्य ठप रहा। दोपहर लगभग दो बजे मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म को जमा किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मतदाताओं को घंटों इंतजार में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।