फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A short circuit in a shuttering warehouse caused a fire, and a villager died of smoke suffocation.

Pilibhit News: शटरिंग गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से दम घुटने से ग्रामीण की मौत

Sat, 28 Feb 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 28 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A short circuit in a shuttering warehouse caused a fire, and a villager died of smoke suffocation.
मृतक ओमकार गंगवार का फाइल फोटो।
जहानाबाद (पीलीभीत)। गांव कनाकोर में पशुशाला में बने शटरिंग (बांस-बल्ली, पटरा) के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में सो रहे 55 वर्षीय ओमकार की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतक एक दिन पहले ही नवाबगंज से गांव कनाकोर आए थे।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना के गांव कनाकोर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई ओमकार गंगवार का एक मकान नवाबगंज में है। वह शुक्रवार को गांव आए थे। उनकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। एक बेटा था, उसकी भी कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। बेटी की शादी कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर बनी पशुशाला में लेट गए थे। इसी में शटरिंग का गोदाम है। बल्ली-पटरा आदि सामान रखा था। वह शाम करीब सात बजे खाना देकर घर आ गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे पशुशाला के पड़ोसी बनवारी लाल ने बताया कि शटरिंग गोदाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है और दम घुटने से उनकी मौत हो गई है। आग से वह थोड़ा झुलस भी गए थे। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की और परिजनों से जानकारी ली। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। मृतक तीन भाइयो में सबसे बड़ा था।

मृतक ओमकार गंगवार का फाइल फोटो।

मृतक ओमकार गंगवार का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed