{"_id":"25f7ed7c0571cbf0245338ae0f1c01a8","slug":"a-party-of-11-people-karzai-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पक्ष के 11 लोगों ने कराई जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पक्ष के 11 लोगों ने कराई जमानत
Bisalpur
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा निरुद्ध किए गए गांव अधकटा के एक पक्ष के 11 लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत करा ली है। मालूम हो कि थाना बरखेड़ा पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गांव अधकटा के दोनों पक्षों के 22 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर इन सभी लोगों को एक एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद कराए जाने की संस्तुति की थी। एसडीएम कोर्ट से दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से एक पक्ष के सभी 11 लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत करा ली है, जिसकी पुष्टि एसडीएम बीपी सिंह ने की है। जिन लोगों ने जमानत कराई है, उनमें अबरार, शमशाद, पप्पू शाह, नफीस, मसरूर खां, गुड्डू खां, हमरुद्दीन, इद्दू खां, कदीर, मंसूर खां और बजमी खां आदि शामिल हैं।
विज्ञापन