फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A glimpse of culture and empowerment was seen in Teej festival

Pilibhit News: तीज महोत्सव में दिखी संस्कृति और सशक्तीकरण की झलक

Mon, 28 Jul 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 28 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of culture and empowerment was seen in Teej festival
पीलीभीत। हरियाली तीज पर जिले में महिलाओं ने गायन, नृत्य, खेल, झूले और व्यंजनों का आनंद लिया। कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें संस्कृति और महिला सशक्तीकरण की झलक दिखी।
विज्ञापन

शहर में जेसीआई पीलीभीत पर्ल्स की ओर से सांझ-ए-तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य किया। उन्होंने खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही झूले और स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। सांझ-ए-तीज में संस्कृति, उत्सव और महिला सशक्तीकरण की झलक दिखी। इस अवसर पर जेसी पलक गुप्ता, जेसी समीक्षा अग्रवाल, जेसी स्माइली सबरवाल, जेसी भारती रामचंदानी, रशिका देव, समीक्षा रामचंदानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर, रैंप वॉक आदि में किया प्रतिभाग
बिलसंडा। तीज महोत्सव मनाने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव की शुरुआत भगवान शिव-पार्वती के पूजन से हुई। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य, माला ट्रांसफर, म्यूजिकल चेयर, रैंप वॉक आदि खेलों में प्रतिभाग किया। झूला झूलते हुए तीज के मंगल गीत भी गाए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रोली, वीना, पारुल, दीपिका, पूजा, गुंजन, श्रुति, कशिश, नेहा तिवारी, भावना गुप्ता, शुभी गुप्ता, नैंसी, मनीष जायसवाल, सपना, नैना, सोनम गुप्ता, शालिनी जायसवाल, कुंता वर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज महोत्सव में हुईं विविध प्रतियोगिताएं
बरखेड़ा। तेजस्वी लेडीज क्लब बजाज एनर्जी में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। बजाज एनर्जी इकाई के प्रमुख दीपक राणा के निर्देशन में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता, क्विज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। क्लब की अध्यक्ष सतविंदर कौर, कमेटी सदस्य स्वप्निल जैन, मेघा गवांडे, नीलम तिवारी सहित तेजस्वी लेडीज क्लब के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed