{"_id":"6a7a1a48f1d778b1f104ecfd","slug":"a-fine-of-one-lakh-rupees-was-collected-from-four-poachers-caught-in-haripur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166331-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हरीपुर में पकड़े चार शिकारियों से वसूला एक लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हरीपुर में पकड़े चार शिकारियों से वसूला एक लाख जुर्माना
Tue, 11 Aug 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में शिकार की कोशिश करते पकड़े गए चार शिकारियों से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाद में उन्हें भविष्य में वन अपराध न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
सात अगस्त की सुबह चंदिया हजारा बीट के कंपार्टमेंट नंबर 84 में गश्त के दौरान वनकर्मियों को कुछ लोगों के वन्यजीवों को गन्ने के खेतों की ओर खदेड़ने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर रणजीत सिंह, असीत ढाली, विदुत और अमित सरकार निवासी बंगाली कॉलोनी चंदिया हजारा को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से वन्यजीवों को फंसाने वाली खाबर बरामद हुई। प्रभारी डीएफओ रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि जुर्माना जमा कराने के बाद आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। संवाद