फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A fault in the main line disrupted electricity for 18,000 consumers for five hours.

Pilibhit News: मुख्य लाइन में खराबी से पांच घंटे ठप रही 18 हजार उपभोक्ताओं की बिजली

Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A fault in the main line disrupted electricity for 18,000 consumers for five hours.
पूरनपुर। नगर की बिजली आपूर्ति दो दिन से लड़खड़ाई चल रही है। बृहस्पतिवार की रात हाईटेंशन की मुख्य लाइन में खराबी से नगर के 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति दो घंटे ठप रही। शुक्रवार सुबह फिर हाईटेंशन की मुख्य लाइन में फाॅल्ट से पूरे नगर की बिजली पांच घंटे ठप रही। नगर में सुबह पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन


नगर में बिजली की लाइनों को बदलने का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली की मुख्य हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। इससे नगर के 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खराबी दूर कर रात करीब 11:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे हाईटेंशन की मुख्य लाइन में फाॅल्ट से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच घंटे बाद खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। ठप बिजली और पेयजल आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और महिलाओं को हुई। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि बिजली हाईटेंशन की मुख्य लाइन में फाॅल्ट हो गया था। कोहरे के चलते फाल्ट जल्दी न मिलने पर नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही है। खराबी दूर का बिजली आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed