फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A bull grazing on the edge of the forest was killed by a tiger

जंगल किनारे चर रहे बैल को खींच ले गया बाघ, मार डाला

Wed, 24 Aug 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
A bull grazing on the edge of the forest was killed by a tiger
पूरनपुर। गांव राहुलनगर के पास जंगल किनारे चर रहे बैल पर बाघ ने उस पर हमला कर जगल में खींच ले गया और मार डाला। शोर-शराबा होने पर बाघ बैल को छोड़कर भाग गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव राहुलनगर के समीप की है। एक ग्रामीण जंगल किनारे अपने बैलों को चरा रहा था। इस दौरान समीप की झाड़ियों से निकले बाघ ने बैलों पर हमला कर दिया। एक बैल तो भाग गया, लेकिन दूसरे को बाघ ने दबोच लिया और जंगल की ओर जाने लगा।
विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि शोर-शराबा पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसके पास पहुंचकर शोर मचाया। इस पर बाघ बैल के शव को छोड़कर जंगल में चला गया।
हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि घटना जंगल के अंदर की है। मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है। बैल के शव को दफन कराया जाएगा। बाघ की निगरानी को टीम लगा दी गई है। गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed