फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A budget of Rs 30 crore was passed for development works in the board meeting.

Pilibhit News: बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ का बजट पास

Sun, 29 Mar 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 30 crore was passed for development works in the board meeting.
पीलीभीत। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के लिए सर्वसम्मति से करीब 30 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इससे स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर सड़क और जल निकासी से जुड़े कार्य भी हो सकेंगे। इसके बाद कार्ययोजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी, जिसके बाद विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और उनके प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित जिले भर के अधिकांश सदस्य मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत जिला पंचायत के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई सदस्यों ने पूर्व में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए अपनी राय रखी, जबकि कुछ ने कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल भी उठाए। इसके साथ ही आगामी विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जरूरतों और जन मांग को ध्यान में रखते हुए कई नए प्रस्ताव रखे गए। विचार-विमर्श के बाद उन पर मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से 30 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस बजट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 12 हेल्थ सेंटरों के निर्माण के लिए 8.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा सड़कों के निर्माण, नाले-नालियों की व्यवस्था और पुलियों के निर्माण जैसे कार्य भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों के आधार पर जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद संबंधित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed