{"_id":"6665a0dc7d9381e7e80204e8","slug":"a-bike-rider-died-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117632-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूरिया। खटीमा से शहर वापस जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया निवासी फैजान ने बताया कि उसका भाई अफजल मोहल्ले के ही बंटू के साथ सात जून को खटीमा काम से गया था। वहां से करीब चार बजे वह अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान न्यूरिया के पास स्थित पंप के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर मझोला की ओर चला गया। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त बंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई ने मामले की तहरीर थाना न्यूरिया पुलिस को दी। न्यूरिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
--
सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल
बीसलपुर। बेनीपुर रोड के अमरा करोड़ मोड़ पर शनिवार को देर रात हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी मोहम्मद इमरान और गांव भंसूड़ा निवासी मिथलेश कुमार शनिवार को देर रात अलग-अलग बाइक से नगर से अपने गांवों को जा रहे थे। दोनों लोग बराबर में बाइक चला रहे थे। रास्ते में अमरा करोड़ मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। इसमें दोनों बाइकों पर सवार युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
--
विवाहिता समेत दो लोगों की मौत से गांवों में मातम
अमरिया। सड़क हादसे में विवाहिता समेत दो लोगों की मौत से उनके गांवों में मातम है।
18 मई को मझलिया निवासी इम्तियाज अहमद ने अपनी बड़ी पुत्री मंतशा की शादी थाना जहानाबाद के गांव भंगा डांडी निवासी शारिफ के साथ की थी। शनिवार शाम मंतशा अपने पति शारिफ अहमद के साथ मायके से विदा होकर ससुराल भंगा डांडी जा रही थी। इसके साथ एक अन्य बाइक पर रामकिशोर दवा लेकर घर लौट रहा था।
रास्ते में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर देर शाम गायबोझ भट्ठे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर बैठी मंतशा और दूसरे बाइक सवार धु़ंधरी निवासी राम किशोर की ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचल जाने से मौत हो गई। बाइक चला रहा मंतशा का पति शारिफ अहमद टक्कर लगने से दूर जार गिरा। इसमें वह मामूली रूप से घायल हुआ। मृतक राम किशोर के छोटे तीन मासूम बच्चे हैं। राम किशोर की हादसे में मृत्यु से पत्नी धनवती के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद
--
फरार चल रहा डंपर चालक दबोचा
घुंघचाई। फरार चल रहे डंपर चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव तारकोठी निवासी वीरेंद्र कुमार की बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा में बहन रहती है। वह एक जून को बहन के घर पूरनपुर-घुंघचाई हाईवे होते हुए जा रहे थे। इस दौरान घुंचचाई पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रहे मिट्टी भरे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर भी कट गया। उस समय से फरार चल रहे डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर घायल के भाई देवेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद