{"_id":"122-98602","slug":"Pilibhit-98602-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तलाक फिर किया बलात्कार, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले तलाक फिर किया बलात्कार, गिरफ्तार
Pilibhit
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तलाक देने के बाद एक युवक ने कथित पत्नी के साथ घर में घुसकर बलात्कार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जफर खान से हुई थी। तीन साल पहले पति ने तलाक दे दिया था। 23 जुलाई की रात वह घर पर अकेली थी। रात करीब 12 बजे आरोपी शराब के नशे में धुत होकर जफर उसके घर आ गया और घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी के घर वाले एएसपी से मिले
पीलीभीत। तलाक देने के बाद कथित पत्नी के साथ दुराचार के आरोप में फंसे ट्रांसपोर्टनगर स्थित कांशीराम आवास निवासी जफर खान के घर वाले एएसपी से मिले। उन्होंने एएसपी उदय शंकर सिंह को बताया कि जफर की शादी वर्ष 2007 में कॉलोनी की ही एक युवती के साथ हुई थी। वर्ष 2012 में तलाक हो गया था। तलाक में मासूम बच्चों के परिवरिश के लिए 15 सौ रुपये प्रति माह उसको देने पड़ते थे। 23 जुलाई को जफर रुपये देने गया था। दुराचार का उस पर लगाया गया आरोप झूठा है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।