{"_id":"122-98539","slug":"Pilibhit-98539-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार एडीओ पंचायत का गैर जिला तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार एडीओ पंचायत का गैर जिला तबादला
Pilibhit
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की कमी झेल रहे जिले में अब सहायक विकास अधिकारियों की कमी हो गई है। चार ब्लाकों में एडीओ पंचायत का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है, जिससे जिले में अब मात्र तीन एडीओ रह गए हैं।
जिले की कुल 599 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष मात्र 96 ग्राम सचिवों से ही काम चलाया जा रहा है। ऐसे में एक-एक ग्राम सचिव पर कई गांव का चार्ज है। अब एडीओ पंचायत की भी कमी हो गई है। बुधवार को जिले के चार ब्लाकों के एडीओ पंचायत का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। इसमें पूरनपुर में तैनात रामचंद्र लाल का अमरोहा, अमरिया के महेंद्रपाल गंगवार बरेली, मरौरी से अशोक सिंह शाहजहांपुर और ललौरीखेड़ा से रामू अवस्थी का स्थानांतरण लखीमपुर खीरी जिला हो गया है। चार एडीओ पंचायत के एक साथ स्थानांतरण से अब मात्र बीसलपुर में रूपलाल, बरखेड़ा में मेहरबान राम और बिलसंडा में लीला सिंह शेष रह गए हैं। डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने बताया अभी किसी नए एडीओ पंचायत की आमद नहीं हुई है।
विज्ञापन