{"_id":"122-71798","slug":"Pilibhit-71798-122","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद मकान से उड़ाया पांच लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से उड़ाया पांच लाख का सामान
Pilibhit
Updated Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईटेक चोरों के सामने लाचार हुई पुलिस
बीसलपुर में शिक्षक के घर से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आए दिन हो रहीं बड़ी चोरियां पेशेवर चोर नए-नए तौर तरीके अपना कर अंजाम दे रहे हैं। इन चोरों के आगे शहर की पुलिस लाचार सी हो गई है। इसका सहज अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार की रात चोर नल के हत्थे और पेचकस से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर एक बंद मकान में घुस गए और 28,500 की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। बीसलपुर में चोर एक घर में घुसकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
घटना शहर से सटे थाना सुनगढ़ी के गांव बरहा में हुई। गांव निवासी पूर्व फौजी अक्षयलाल यादव ने बताया कि वह अपने नाती राहुल यादव के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह वह नाती राहुल और उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ फरीदपुर (बरेली) में रह रहे अपने दामाद के घर गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। मंगलवार की रात चोरों ने नल के हत्थे और पेचकस से मुख्य दरवाजे पर पड़ा ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। चोरों ने बेखौफ होकर घर में रखा सामान खंगाला। सुबह पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजे पर पड़ा ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पूर्व फौजी अक्षयलाल यादव को ताला टूटे होने की सूचना दी। सूचना पाकर बुधवार की दोपहर बाद वह परिवार वालों के साथ अपने घर पर पहुंचे। देखा की तीन कमरों के ताले टूटे पड़े थे और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर 28,500 रुपये की नगदी, दो सोने के गले के हार, चार अंगूठी, चार सोने की लर, दो जोड़े टॉप्स, झुमकी, एक तगड़ी, तीन जोड़ी पायल, एक नथ समेत करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त किया गया नल का हत्था और पेचकस कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला बाजार कटरा निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य प्रमोद मिश्रा के घर मंगलवार की रात चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोर एक हजार रुपए की नगदी, एक मोबाइल फोन और दो गैस सिलेंडर चुरा ले गए हैं। घर वाले बुधवार को सुबह जब सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
000
अंदरखाने से अंजान नहीं थे चोर
पूर्व फौजी के घर के अंदरखाने की चोरों को जानकारी थी। इसी बजह से चोरों ने सिर्फ तीन उन्हीं कमरों के ताले तोड़, जिनमें उनका कीमती सामान रखा था। पूर्व फौजी अक्षयलाल यादव ने बताया कि घर के अंदर कुल नौ कमरे बने हैं। इन कमरों में सिर्फ तीन कमरों में ही वह रहते हैं और उन्हीं में कीमती सामान रखा था।
000
नकली ज्वैलरी छोड़ गए चोर
चोरों को नकली और असली ज्वैलरी की खासी पहचान थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चोर आर्टीफीशियल छह चूड़ियाें सहित कई आइटम छोड़ गए।