फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस लाचार, वारदातों की भरमार

पुलिस लाचार, वारदातों की भरमार

Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हो रहीं ताबड़तोड़ चोरी और लूट की वारदातों से ऐसा प्रतीत होने लगा है कि कानून के ट्रैक को अपराधी तोड़ रहे हैं और पुलिस लाचार बनी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान शहर समेत तीनों तहसील मुख्यालयों पर चोर-उचक्कों ने घटनाओं को अंजाम दिया। मोहल्ला शेरमोहम्मद में चोर एक मकान में लगी पानी की मोटर चोरी कर ले गए। दूसरी वारदात में बारात से परिजनों के साथ लौट रही युवती का उचक्के सेलफोन छीनकर भाग निकले। दोनाें घटनाओं की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। उधर पूरनपुर के मोहल्ला सरवनपुरी में मीनू सिंह के घर का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी समेत एक लाख के जेवर चोरी कर लिए गए। दूसरी घटना में मोहल्ला रजागंज में आटा चक्की से नगदी और खाद्यान्न चोरी हो गया। एक अन्य घटना में बीसलपुर में चकबंदी अधिकारी की विधवा माया सिंह से दो युवकों ने ठगी कर एक लाख के जेवर उतरवा ले गए। फिलहाल इन घटनाओं से पुलिस व्यवस्था को सवालों में ला दिया है।
विज्ञापन

घटना एक:
बैंक मैनेजर के घर से मोटर चोरी
पीलीभीत। पूर्व जिला सहकारी बैंक के मैनेजर जंगी हुसैन का मोहल्ला शेरमोहम्मद में मकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात घर में चोर घुस गए। चोरों ने आंगन के किनारे लगी पानी की मोटर खोल ली। खटपट की आवाज पर जब वह उठे तो देखा चोर मोटर लेकर जा रहे थे। इस पर शोरशराबा मचाया, लेकिन चोर मोटर समेत भाग निकले। शोरशराबे पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

घटना: दो
सरेराह युवती का मोबाइल छीना
पीलीभीत। शहर निवासी सुनील गुप्ता ने बताया कि एक मैरेज हाल में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में परिवार समेत गए थे। साथ में बहन भी थी। वापस लौटते वक्त रात करीब साढ़े 10 बजे चावला चौराहे के निकट बाइक सवार उचक्के बहन के हाथ से सेलफोन छीन कर भाग निकले। उन्होंने सेलफोन छीन ले जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना : तीन
शिक्षिका घर से गहने समेत एक लाख की चोरी
पूरनपुर। रजागंज निवासी शाहिद की ब्लाक रोड पर साबरी अहाते के समीप आटा चक्की सेलर है। रात चोरों ने आटा चक्की में नकब लगाकर कई बाट, गैस सिलेंडर, एक बैट्री, डेढ़ क्विंटल खाद्यान्न और सात सौ रुपये की नगदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शाहिद को सुबह आटा चक्की खोलने पर हुई। शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला ढका के दो लोगों को नामजद करते हुए चोरी का आरोप लगाया है।
घटना : चार
शिक्षिका घर से गहने समेत एक लाख की चोरी
पूरनपुर: सरबनपुरी कॉलोनी की शिक्षिका मीनू सिंह की गैरमौजूदगी में चोरोें ने घर के ताले तोड़कर एक सोने की चैन, दो अंगूठी, तीन मोबाइल, पचास हजार रुपये की नगदी और विभागीय एनएससी चोरी होने का आरोप लगाया। शिक्षिका मीनू सिंह ने चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। उन्होंने एक लाख की चोरी का आरोप लगाय है।

घटना : पांच
दिनदहाड़े महिला से एक लाख के जेवर उतरवाए
बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सेवानिवृत्त चकबंदी अधिकारी बुधपाल सिंह की पत्नी माया सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को अपराह्न लगभग ढाई बजे बाजार में सामान खरीदने जा रही थीं। रास्ते में नावल्टी टॉकीज के पास दो जालसाज मिले। जालसाजों ने उनसे उनके घर पर कई बार जाने की बात कहकर झांसे मे लिया। जालसाजों ने माया सिंह से उनके चेहरे पर परेशानी की आभा होने की बात कही। उनके स्वीकारते ही जालसाजों ने तीर निशाने पर लगता देख कहा कि यदि वह (माया सिंह) चाहें तो वे लोग (जालसाज) उनकी परेशानी दो मिनट में दूर कर सकते हैं। भोली भाली माया सिंह जालसाजों की बातों में आ गईं। जालसाजों ने माया सिंह से कहा कि वह अपने शरीर पर पहना सारा जेवर और नकदी रूमाल में बांधकर जमीन पर रख दें, तभी वे लोग मंत्र पढ़कर उनकी परेशानी का स्थाई निदान कर देंगे। माया सिंह ने तत्काल वैसा ही कर दिया। इसी बीच जालसाज मंत्र पढ़ने का ढोंग करने लगे। कुछ देर बाद जालसाजों ने माया सिंह से कहा कि वह जेवर भरी पोटली से 81 कदम पीछे हट जाएं। माया सिंह तत्काल 81 कदम पीछे हट गईं। इसी बीच जालसाज जेवर भरी पोटली उठाकर गलियों में होते हुए भाग गए। जालसाजों को जेवर भरी पोटली ले जाते देख माया सिंह को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। माया सिंह का शोर सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों ने जब तक माजरा समझा, तब तक जालसाज काफी दूर निकल चुके थे। ठगी का शिकार हुई महिला ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी, जिसमें जालसाजों को सूरत शिनाख्त बताया गया है। तहरीर के अनुसार जालसाजों द्वारा झटके गए जेवर की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। तहरीर के अनुसार जालसाजों ने सोने का हार, कुंडल, जेवरी और अंगूठी आदि जेवर झटके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
पिछली घटनाओं पर एक नजर
0 तीन जनवरी को थाना माधोटांडा क्षेत्र में खटीमा-माधोटांडा रोड पर ट्रक चालक अख्तररजा की पिटाई कर तीन हजार लूटे।
0 चार जनवरी को करोड़ पुलिस चौकी के गांव पिपरियाभजा निवासी वीरेंद्र सिंह का ट्रैक्टर लूटा।
0 आठ जनवरी को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री भरत सिंह चौहान से लूट।
0 14 जनवरी को थाना हजारा के धनाराघाट मार्ग पर राहगीराें को बंधक बनाकर बाइक समेत हजारों की लूट।
0 तीन जनवरी को शहर कोतवाली के मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी मुजीबुर्रहमान के घर का कुंडा तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी समेत छह लाख की चोरी। रिपोर्ट दर्ज हुई।
0 14 जनवरी की रात शहर कोतवाली के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी वीरेंद्र महशी के बंद घर से लाखों की सामान उड़ाया।
0 30 जनवरी आसाम पुलिस चौकी के पास एक मोबाइल शाप का ताला तोड़कर सवा लाख की चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed