फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महंगाई पर भड़का गुस्सा, लोग सड़कों पर

महंगाई पर भड़का गुस्सा, लोग सड़कों पर

Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। रिटेल में एफडीआई को मंजूरी और डीजल मूल्य वृद्धि, गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी समाप्त करने के विरोध में भारत बंद के आह्वान का जिले में मिला जुला असर रहा। गुरुवार को सपा, भाकपा, भाजपा के कार्यकर्ताओं और व्यापारी संगठनों ने जिले भर में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जगह जगह प्रधानमंत्री के पुतले फूंके गए। छोटे दुकानदारों को बंद से कोई सरोकार नहीं रहा। सत्ता का खौफ भी लोगों में दिखाई दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर दुकानें बंद कराईं। दोपहर बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में शहर अध्यक्ष नफीस अहमद, संतोष बाल्मीकि, मोहन सिंह, मेवाराम, अमित पाठक, अजय यादव, दिनेश शर्मा, पप्पू मलिक, इम्तियाज अल्वी, जर्रीन अंसारी, चंदन बाल्मीकि, सैय्यद आसिफ अली कादरी, शरद जायसवाल समेत काफी कार्यकर्ता थे। भाकपा माले नेता किशन लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर महंगाई के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। बाजार में जगह जगह सभाएं कर सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार किया। इस मौके पर सईद खां, मनोहर लाल, गोपाल मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे समेत काफी लोग थे। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय महासचिव शिव नारायण सिंह चौहान के नेतृत्व में जुलूस निकाला कर प्रदर्शन किया। गौहनिया चौराहे पर पीएम का पुतला दहन किया। इस मौके पर चेतराम वर्मा, हरिओम, चिरौंजीलाल वर्मा, सीताराम वर्मा समेत आदि लोग थे। भाजपा जिला संयोजक धर्मपाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के आह्वान पर बाजार में पैदल मार्च निकालकर दुकानें बंद कराईं। चौक बाजार में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। दुकान बंद कराने वालों में स्वामी प्रवक्तानंद, अथर खां, डॉ. बांकेलाल गंगवार, नरेन्द्र गंगवार, अमित बाल्मीकि थे। अभाविप कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष मंदीप शेरगिल के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज गेट पर मंहगाई के विरोध में पीएम मनमोहन सिंह का पुतला दहन किया। इस मौके पर अरविंद गंगवार, रचित, गौरव शर्मा, अमित बाल्मीकि समेत कई कार्यकर्ता थे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एफडीआई और महंगाई के विरोध में बाजार में प्रदर्शन कर मार्केट बंद कराया। प्रदर्शन करने वालों में रमेश गुप्ता, अफरोज जिलानी, राकेश महोदय, राजेश अग्रवाल, अमनदीप सिंह जौली, वजाहत शकील समेत अनेक व्यापारी नेता थे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री की शवयात्रा निकाल कर ड्रमंडगंज चौराहे पर चिता जलाई। इस मौके पर देवेश बंसल, संजीव मोहन अग्रवाल समेत काफी लोग थे।
विज्ञापन

इनसेट.................
वकीलों की हड़ताल से अदालती काम ठप
पीलीभीत। डीजल और रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में मुख्यालय के सभी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे, जिससे अदालती कामकाज ठप रहा। वकीलों ने कचहरी में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल पर रहने वाले अधिवक्ताओं में अमित मिश्रा, अरुण मिश्रा, प्रभात शंखधर, मुन्ना लाल वर्मा, आलोक नगायच, धीरेंद्र मिश्र, श्याम किशोर यादव, सत्येंद्र त्रिपाठी, राजीव अवस्थी, एमए कादरी, स्नेहलता तिवारी, केके पांडे, करन वर्मा, संजय सक्सेना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed