फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

अब बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Sat, 08 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 08 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में ब्लॉक प्रमुखों को हटाने की चल रही मुहिम में शुक्रवार को बरखेड़ा ब्लॉक भी शामिल हो गया है। ब्लॉक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार को हटाने के लिए 75 में से 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रभारी डीएम/एडीएम शिवाकांत द्विवेदी को शपथ पत्र सौंपे हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर सीट से विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे नीरज गंगवार कांती देवी, ऋषभ कुमार, रंजना गंगवार, फरियाद हुसैन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रभारी डीएम/एडीएम को बरखेड़ा क्षेत्र पंचायत के 44 सदस्यों के शपथ पत्र सौंपकर ब्लाक प्रमुख पर अविश्वास जताया। सदस्यों का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख ने अनुदान धनराशियों का दुरुपयोग किया है। सड़के मानक के अनुरूप नहीं बनाई गई हैं। क्षेत्र पंचायत के वाहनों का दुरुपयोग हुआ है। गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। मालूम हो कि सूबे में सपा सरकार बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष, पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख और अमरिया ब्लॉक प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाया जा चुका है। जिले में कुल सात ब्लॉक हैं। ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश हो चुका है। इसी महीने मतदान होना है। बिलसंडा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र बन गए हैं। इसी महीने प्रशासन को कागजात सौंपे जाने हैं।
विज्ञापन

000000000
07 पीबीटीपी 46
सदस्यों को धमकाकर बनाए गए शपथ पत्र
सदस्यों को धमकाकर जबरन शपथपत्र बनवाए जा रहे हैं। जिले में बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है, जो जिले के विकास और स्वच्छ राजनीति के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत में एक परिवार की तरह काम होता और ज्यादातर सदस्य उनके संपर्क में हैं। -ब्लॉक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीलीभीत में अब तक हुए अविश्वास प्रस्ताव........
1. जिला पंचायत अध्यक्ष-अनीता वर्मा बसपा
2. ब्लाक प्रमुख-पूरनपुर-गीता भारती बसपा
3. ब्लाक प्रमुख-अमरिया-सुखमीत कौर कांग्रेस
00000
प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव........
1. ब्लाक प्रमुख ललौरीखेड़ा-सुमन गंगवार-भाजपा
2. ब्लाक प्रमुख बिलसंडा-राकेश प्रताप सिंह-बसपा
00000
शेष बचे ब्लाक प्रमुख.........
1. मरौरी
2. बीसलपुर
इनसेट..............
ललौरीखेड़ा में 25 को मतदान
ललौरीखेड़ा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 25 सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed