फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बारिश से बढ़ी ठंड, तेज हवा के झोकों से कांप उठे लोग

बारिश से बढ़ी ठंड, तेज हवा के झोकों से कांप उठे लोग

Tue, 22 Jan 2019 11:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बढ़ी ठंड, तेज हवा के झोकों से कांप उठे लोग
पीलीभीत। मौसम ने अचानक करवट बदली तो सोमवार की सारी रात बारिश के बीच कटी। रुक-रुककर हुई बारिश और पहाड़ों से आई ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई। मंगलवार को छाए रहे बादलों के बीच अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान जिले में 21.20 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मौसम के पल-पल बदल रहे मिजाज से आगामी दो दिनों में और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का तराई वाले इस जिले में खासा असर देखने को मिला। सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के बाद ठंडी हवा चली तो सर्दी और बढ़ गई। लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो गए। कड़ाके की सर्दी के कारण अधिकांश लोगों ने सुबह को विस्तर देर छोड़ा। सुबह करीब नौ बजे सूर्य निकलने के बाद हल्की धूप खिली। मगर ठंडी हवा चलने के कारण धूप से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दोपहर को करीब दो बजे बादलों ने सूर्यदेव को ढक लिया। ठंडी हवा चलने से दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। किसी तरह दिन कटने के बाद शाम होने पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया। ठंड की वजह से लोग जल्दी अपने घरों को चले गए, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार रात हुई बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ी तो डीएम ने बेसिक स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया था। मगर इसकी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच सकी। इस कारण बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे और फिर बगैर पढ़ाई के बैरंग घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड का खासा असर दिखाई दिया। चाय की दुकानों पर भीड़ लगी थी। वहीं सुबह से ही सर्द हवा चलने के कारण लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। बारिश के दौरान छत से उतरते समय गांव कड़ेला निवासी सहदेव और मुड़िया निवासी अवनीश कुमार फिसलने से घायल हो गए।

अमरिया में हल्की बारिश से कस्बे के मेन बाजार से होकर जाने वाली जर्जर नेशनल हाईवे तालाब में तबदील हो गया। इस दौरान वाहन लेकर यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed