{"_id":"5a083f534f1c1b9e678bb0e0","slug":"91510489939-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों से अभद्रता, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों से अभद्रता, जान से मारने की दी धमकी
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : amar ujala
बरखेड़ा उपकेंद्र में लगाए गए शिविर के दौरान युवक ने की गुंडई
कर्मचारियों ने संयुक्त तहरीर देकर पुलिस से की कार्रवाई की मांग
पीलीभीत/ बरखेड़ा। उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने के लिए उपकेंद्र पर आयोजित किए गए शिविर में आकर एक युवक ने जमकर गुंडई की। कई बार रोकने के बावजूद केबिन के भीतर घुस गया और बाहर जाने की बात कहने पर गाली गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। इससे काफी देर तक कार्य बाधित रहा। आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने संयुक्त तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीओ आनंद बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनसुनवाई के लिए बरखेड़ा उपकेंद्र पर शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराया जा रहा था। आरोप है कि इस बीच कस्बे का एक युवक कैश केबिन के भीतर आया और वहां रखे प्रिंटर पर हाथ मारने लगा। ऐसा करने से रोकने और बाहर जाने की बात कहने पर आरोपी ने कर्मचारियों से गाली गलौच शुरू कर दी। कर्मचारियों के विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे कार्य बाधित हुआ और लोग हंगामा देख बिना काम कराए लौटने लगे। बाद में विद्युत कर्मियों के सख्त रुख अपनाने पर आरोपी धमकाता हुआ भाग निकला। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता की तहरीर दी गई है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।