{"_id":"59bbe00e4f1c1b32688b4c33","slug":"91505484814-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें लंबित होने पर 31 अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें लंबित होने पर 31 अधिकारियों का वेतन रोका
Updated Fri, 15 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतें लंबित होने पर 31 अधिकारियों का वेतन रोका
आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शासन से सीधे हो रही समीक्षा के बाद भी शिकायतों के प्रति अधिकारी गंभीर नहीं हो रहे हैं। डीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा में शिकायतें लंबित होने पर 31 अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।
जनशिकायतों की सुनवाई और उनके त्वरित निस्तारण के लिए शासन ने ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की है। पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को डीएम ने गांधी सभागार में बैठक कर आईजीआरएस की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की 44 शिकायतें लंबित पाई गई। इस पर डीएम ने लंबित शिकायतों के संबंधित अधिकारियों का माह सितंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से बैठक में मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। जिन अधिकारियों पर वेतन रोकने की कार्रवाई हुई उसमें डीसी मनरेगा, डीएसओ, सीएमओ, अधिशासी अभियंता विद्युत, जलनिगम, बिजली, बीएसए, डीआईओएस, एलडीएम, अधिशासी अभियंता राज्य सेतु निगम, तहसीलदार कलीनगर सहित 31 अधिकारी हैं। इसमें सर्वाधिक चार शिकायतें अधिशासी अभियंता विद्युत पूरनपुर की लंबित पाई गई हैं।
-------------