{"_id":"599f2d1a4f1c1bbe448b49d7","slug":"91503603994-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाव बसी में किसानों को मृदा कार्ड बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाव बसी में किसानों को मृदा कार्ड बांटे
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार को मृदा विभाग के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम बसी में मृदा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सहायक विकास अधिकारी कृषि अरविंद कुमार ने कृषकों को विभाग द्वारा किसानों के हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने को कहा। उन्होंने किसानों को मृदा कार्ड वितरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मुकेश देवी, विरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, अजित गिरी, आशीष कुमार, कमलेश कुमार, सोमपाल, प्रदीप, कृपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन