फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसडीएम का नगरपालिका में छापा, कई गैरहाजिर

एसडीएम का नगरपालिका में छापा, कई गैरहाजिर

Wed, 28 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम का नगरपालिका में छापा, कई गैरहाजिर
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने नगरपालिका कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान उन्हें ईओ सहित लगभग 25 कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका एवं अभिलेख कब्जे में ले लिए। एसडीएम की कार्रवाई से कार्यालय में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन

शहर स्थित नगरपालिका कार्यालय में स्टाफ के उपस्थिति समय से न होने की शिकायत डीएम को मिली थी। इस पर बुधवार को डीएम ने एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह को पालिका कार्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम करीब 12 बजे नगरपालिका कार्यालय में छापा मारा। एसडीएम को पालिका कार्यालय में देख स्टाफ में खलबली मच गई। एसडीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा इसके बाद सभी पटलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ईओ सहित करीब 25 अधिकारी कर्मचारी अनुस्थित मिले। एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका एवं अन्य अभिलेख कब्जे में लिए साथ ही स्टाफ को सुधार लाने की हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि अभिलेखों का भी अध्ययन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया इनमें कई गड़बड़ियां सामने आईं। विस्तृत अध्ययन के बाद रिपोर्ट तैयार की डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


ईओ को पड़ा हार्टअटैक
28 पीबीटीपी 28
पीलीभीत। नगरपालिका के ईओ बीपी सिंह सुबह कार्यालय आने को तैयार हो रहे थे। इस बीच उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर घर वालों ने उन्हें के शहर के एक प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी लोगों को एसडीएम के छापे के दौरान पता चली। कुछ लोगों ने तो उनके अटैक को एसडीएम से छापे से जोड़कर अफवाह उड़ानी शुरू कर दी ली लेकिन बाद में हकीकत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed