{"_id":"5a7da6424f1c1b2d068b5978","slug":"81518184002-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 लाख की लागत से बनेगा अस्पताल रोड, निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 लाख की लागत से बनेगा अस्पताल रोड, निर्माण कार्य शुरू
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 लाख की लागत से बनेगा अस्पताल रोड, काम शुरू
पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण कर मानक के अनुरूप मार्ग बनाने के दिए निर्देश
09 पीबीटीपी 9
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अब जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को हिचकोले नहीं खाने होंगे। नगर पालिका द्वारा जर्जर अस्पताल रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने मौके का निरीक्षण कर ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण व उखड़ी सड़क का जल्द समतल कराने के निर्देश दिए।
टनकपुर हाईवे से जिला अस्पताल जाने वाली सड़क का निर्माण बसपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था। यह मार्ग डेढ़ साल बाद ही उधड़ने लगा था। मरम्मत न होने से यह मार्ग धीरे-धीरे और भी जर्जर होता चला गया। खास बात यह है कि इस मार्ग से ही रोजाना सैकड़ों मरीज व एंबुलेंसों का आवागमन होता है। इसको लेकर विभागीय अफसरों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मार्ग निर्माण कराने की मांग की थी। जिसके बाद पालिका प्रशासन द्वारा एस्टीमेट बनाकर जिला प्रशासन को भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा मार्ग निर्माण को मंजूरी दे दी गई। पालिका प्रशासन के मुताबिक टनकपुर हाईवे से सीएमओ कार्यालय तक करीब 600 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण 28 लाख की लागत से किया जाएगा। शुक्रवार सुबह से जेसीबी मशीन से पुराने मार्ग उखड़ने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। शुरू में तो मार्ग को एक साइड से ही उखाड़ा गया, लेकिन एक ओर से काम पूरा होने के बाद सड़क को दूसरी साइड से भी उखाड़ना शुरू किया गया तो लोगों ने आपत्तियां शुरू कर दीं। लोगों का कहना था कि मलबे के ऊपर से पैदल चलने वाले मरीजों को दिक्कतें होगी ही, साथ ही दोपहिया वाहन सवारों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसकी जानकारी पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल को दी गई। पालिकाध्यक्ष भी मौके पर जा पहुंची। उन्होंने ठेकेदार को तलब कर उखड़े मार्ग को जल्द समतल करने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को दिक्कतों न हो। साथ ही उन्होंने ठेकेदार को मार्ग निर्माण की गुणवत्ता से कोई खिलवाड़ न करने की हिदायत दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ठेकेदार को मार्ग को एक साइड से ही उखाड़ने को कहा गया था, लेकिन लापरवाही के चलते दूसरी साइड भी उखेड़ दी गई। फिलहाल मार्ग का जल्द से जल्द समतल करने को कहा गया है।